आधुनिक भारत के धन्वन्तरि और सुश्रुत हैं मेदांता गुड़गाँव के डॉक्टर अरविंद एवं डॉक्टर बिलाल Dr Arvind and Dr Bilal of Medanta Gurgaon are The Dhanvantari and Sushruta of modern India.
सुसंगठित एवं शास्त्रीय रूप से आयुर्वेदीय शल्यचिकित्सा की नींव इंद्र के शिष्य धन्वंतरि ने डाली। धन्वंतरि के शिष्य सुश्रुत ने इस शास्त्र को सर्वांगोपांग विकसित कर व्यवहारोपयोगी स्वरूप दिया। उस समय भी शल्य का क्षेत्र सामान्य कायिक शल्यचिकित्सा था और ऊर्ध्वजत्रुगत रोगों एवं शल्यकर्म (अर्थात् नेत्ररोग, नासा, कंठ, कर्ण आदि के रोग एव तत्संबंधी शल्यकर्म) का विचार अष्टांग आयुर्वेद के शालक्य नामक शाखा में पृथक् रूप से किया जाता था। भारत में की अस्पताल हैं लेकिन क्या सही मायनों में वो अस्पताल का कर्तव्य निभा रहे हैं ? आज जब भारत में कई लाभोन्मुखी और आत्मसुख प्रेमी अस्पताल मौजूद हैं । शल्यचिकित्सा(सर्जरी) लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गई है । इस प्रकार के उन्नत,अनुभवी, प्रतिभाशाली, सजग और सुदृढ़ शल्यचिकित्सकों की भारत में कमी है। अरविंद साहब की टीम एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रोटोकॉल फ़ॉलो कर रहे हैं जो भारत में एक अनूठा प्रयास है ।चिकित्सा का क्षेत्र ऐसा होता है कि कोई भी क्षेत्र या अस्पताल इसमें बेदाग़ नहीं रहता है। लेकिन मेदांता गुड़गाँव अपने पथ पर प्रशस्त भारत को नयी ऊँचाइयाँ दे रहा है । मैं यहाँ अपनी धर्म पत्नी के फेफड़े के कैंसर की शल्यक्रिया (सर्जरी) के लिए एसजीपीजीआई, लखनऊ से आया था वहाँ के पलमनरी वार्ड के डॉक्टर अजमल ख़ान द्वारा मुझे यहाँ डॉक्टर बिलाल के पास रेफ़र किया गया था । मुझे 5 दिन के भीतर भर्ती कर लिया गया एवं यहाँ स्लीव लोबेक्टमी से फेफड़े को सुरक्षित बचा लिया गया । पहले हमारे पास तीन विकल्प थे जिसमें एक लोब निकलवाना, ट्यूमर निकलवाना या एक फेफड़ा निकलवाना । कैंसर से ग्रसित व्यक्ति की कैंसर शब्द सुनते ही आत्मा तक सिहर जाती है । चेस्ट सर्जरी की अरविंद एंड टीम वास्तव में भारतीय शल्यक्रिया की दक्षता का जीता जागता उदाहरण है। डॉक्टर साहब की प्रखर एवं प्रवीण टीम मरीज एवं परिचारक को पहले परामर्श देते हैं उसके बाद शल्यक्रिया करते हैं। कई तरह के अस्पताल भारत में मौजूद हैं जहां खर्च भी अधिक होता है, समय भी बर्बाद होता और उपचार नहीं होता । कैन्सर जब शरीर में अपने पैर पसार रहा होता है उस समय मरीज़ को वास्तविक और त्वरित उपचार चाहिए होता है।मेदांता हॉस्पिटल गुड़गाँव में डॉक्टर प्रोफ़ेसर अरविंद की अगुवाई में डॉक्टर बिलाल बिन असफ़,डॉक्टर सुखराम बिश्नोई, डॉक्टर हर्षवर्धन पुरी एवं उनकी टीम में अन्य साथी प्रतिदिन सर्जरी कर रहे हैं और यक़ीनन यहाँ सर्जरी करने का तरीका अतिविशिष्ट व उल्लेखनीय है । सर्जरी के दौरान मेरी पत्नी का अनुभव अच्छा रहा । कुल मिलाकर पेशेवर अस्पतालों में से एक यह अस्पताल वाक़ई अच्छा अस्पताल है । Indra's disciple Dhanvantari laid the foundation of well organized and classical Ayurvedic surgery. Dhanvantari's disciple Sushruta developed this scripture in a comprehensive manner and gave it a practical form. Even at that time, the field of surgery was general body surgery and Urdhvajatrugata diseases and surgery (ie diseases of eye, nose, throat, ear etc. and related surgery) were considered separately in the Shalakya branch of Ashtanga Ayurveda. There are hospitals in India but are they performing the duty of the hospital in the real sense? Today when there are many profit oriented and money making hospitals in India. Surgery has become a part of everyday life of the people. There is a dearth of such advanced, experienced, talented, alert and strong surgeons in India. Prof. Arvind Sahab's team is following an international standard protocol which is a unique and unmatched effort in India. The field of medicine is such that no field or hospital remains unblemished in it. But Medanta Gurgaon is giving new heights to India paving a new path towards lung treatment . I came here from SGPGI, Lucknow for my wife's lung cancer surgery. My wife was referred here to Dr. Bilal by Dr. Ajmal Khan of Pulmonary Ward. She was admitted within 5 days and here the lung was saved safely by sleeve lobectomy. Previously, we had three options - removal of a lobe, removal of a tumor or removal of a lung. On hearing the word cancer of a person suffering from cancer, even the soul shudders. Arvind & Team of Chest Surgery is truly a living example of the efficiency of Indian surgery. Dr. Arvind's intense and proficient team gives first consultation to the patient and the attendant, then performs the surgery. Many types of hospitals are present in India where the cost is also high, time is also wasted and treatment is not performed suitably. When cancer is spreading in the body, the patient needs real and quick treatment. At Medanta Hospital Gurgaon, Dr. Bilal Bin Asaf, Dr. Sukhram Bishnoi, Dr. Harshvardhan Puri and other teammates under the leadership of Dr. Professor Arvind are doing surgery every day and of course the way of doing surgery here is very special and remarkable. My wife had a good experience during the surgery. Overall one of the professional hospitals, this hospital is really good.
Comments
Post a Comment